केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाये-सुनील गुप्ता
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा नगर पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी कार्यालय पर किया गया।
जिसमे सामाजिक कार्यकर्ता सम्पर्क अभियान की शुरुआत,घर-घर सम्पर्क, प्रचार समिति,युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मेलन,बूथ समितियो की बैठक की योजना बनाई गई।
क्षेत्रीय महामंत्री एवम जिला प्रभारी सुनील गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की सीख देने के साथ जनसंपर्क और समुदायों से संवाद करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि प्रचार, जनसंपर्क के बराबर ही महत्वपूर्ण अधिकाधिक मतदान कराना भी है। अधिक गर्मी से मतदान प्रभावित न होने पाए, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करते रहना होगा। उन्हें प्रेरित करें कि विकास की रफ्तार और तेज करने के लिए मतदान के दिन घरों से अवश्य निकलें।
चुनाव समिति की बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र, समन्वयक बृजेश धर दुबे, संयोजक रविशंकर मिश्र,अशोक पाण्डेय, अजय दूबे वत्स,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,सम्पूर्णानन्द गुप्ता,अशोक तिवारी, धनञ्जय चतुर्वेदी, अवधेश मद्देशिया,सोनू यादव,पुरुषोत्तम दूबे, अनूप उपाध्याय,अशोक सिंह, भोला बाबा आदि मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…