Categories: Newsbeat

भाजपा के बागी प्रत्याशी श्रीप्रकाश पाल सहित तीन ने पर्चा वापस लिया

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूरे जोश खरोश के साथ प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन 17 अप्रैल को दाखिल किया था। चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापसी का तारीख 20 अप्रैल रखा था, ऐसे में भाजपा के बागी प्रत्याशी श्रीप्रकाश पाल पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए नगर पालिका गौरा बरहज,अध्यक्ष पद के लिए पार्टी से टिकट मांग रहे थे, लेकिन मंगलवार को 12:00 बजे तक पार्टी ने किसी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया, भारतीय जनता पार्टी की बात की जाए तो यहां से दर्जनों प्रत्याशी अपने टिकट के लिए शीर्ष नेतृत्व के तरफ टकटकी लगाये बैठे थे,जबकि श्रीप्रकाश पाल ने अपनी चुनावी कार्यालय पर पंडाल की भी व्यवस्था कर रखी थी, उनके समर्थकों और वोटरों की माने तो श्रीप्रकाश पाल को टिकट मिलना तय माना जा रहा था लोगो में खुशी का ठिकाना नहीं रहा एक दूसरे को मिठाई खिला रहे थे, लेकिन जब 12:00 बजे पार्टी का लिस्ट आया तो उसमें कुछ और ही निकला पार्टी ने अमरेंद्र गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित किया था,ऐसे में श्रीप्रकाश पाल बागी हो गए थे और निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र भी दाखिल किया था। लेकिन आज उन्होंने शिर्ष नेतृत्व के कहने पर पार्टी का सम्मान करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी क्रम में गोपाल निषाद, अंजू देवी, श्याम जयसवाल ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर श्रीप्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया की शिर्ष नेतृत्व के कहने पर पार्टी का सम्मान रखते हुए मैंने अपना नामांकन वापस लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

3 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

3 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

4 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago