चिता में जलने के बाद
जीवन में निराश होकर रहना औरों
की चमक देख ही विचलित होना है,
उनकी सफलता नहीं संघर्षों से भी,
हमने खुद को अवगत करवाना है।
अपने सपने सच हो जायें इसलिये
सिद्धान्तों पर चलना हम सब सीखें,
वृक्षों की पत्तियाँ बदलती रहती हैं,
उनकी मज़बूत जड़ों को आओ सींचें।
मानव जीवन की मृदु अभिलाषा ही
अभिलाषाओं का प्रमुख पात्र होती है,
आशाओं और उमंगों उम्मीदों पर ही
तो इस जीवन की गति निर्भर होती है।
जीवन दर्शन की मधूलिका जीवन
उपवन की सुरम्य सुरभित हरियाली है,
जीवन की इन आशाओं और उम्मीदों
की सारी समष्टि संस्कृति ही आली है।
जन्म मृत्यु पर इतना निराश होकर
जीना तो जीवन दर्शन झुठलाना है,
क़र्मच्युत होने की बातें जीते जी करना,
गीतोपदेश का भी अवहेलन करना है।
जो आया है वह जायेगा जन्म मृत्यु का,
यह सिद्धांत नितान्त सत्य व अटल है,
पर जब आया था तो अकेला ही तो था,
आदित्य अकेले ही जाना भी निश्चित है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ
सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) घूरी बाबा के टोला स्थित न्यू दीपलोक हॉस्पिटल के तत्वाधान में शुक्रवार…
डीडीयूजीयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर केंद्रित 14-दिवसीय बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स संपन्न गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस धूमधाम से मनाया…
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से फीता काटकर किया…
कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयन्ती सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में…