मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा)
धारावी आगर के सहयोग से धारावी आगर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों हेतु संयुक्त उत्सव समिति का आयोजन किया गया।
जनसेवा ही ईश्वर सेवा है- सुरेश गोपाल शिंदे ने कही, वृद्धावस्था के कारण लेखक के रूप में विशिष्ट योगदान करते हुए सेवा से सेवानिवृत्त हुए ,इनके साथ ही धारावी आगर के अंकुश चौधरी, शंकर रमाने, नारायण जाधव, गंगाधर शिरसाट आदि कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये।
इस दौरान धारावी आगर में सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इन सभी कर्मचारियों को सत्कर्ममूर्ति का साल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जबकि शिंदे साहब को वस्त्र,सम्मान स्वरूप बैज, साल, श्रीफल के साथ 3 ग्राम सोने की अंगूठी देकर सम्मानित किया गया। उस अवसर पर शिंदे साहब की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
कर्मचारियों एवं अधिकारियों से उनके बहुत आत्मीय संबंध थे, उनके अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। कई कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपने भाषण में उनके अपने कार्य, प्रदर्शन एवं कार्यशैली से दर्शकों को अवगत कराया। उन्हें सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, समुदाय के सदस्यों की ओर से शुभकामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना किये।
सम्मान समारोह अत्यंत भावपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजन एवं धन्यवाद एवं समापन का दायित्व दिनेश पुरी ने निभाया। कार्यक्रम को अप्पा मार्धेकर ने संचालन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस दौरान रमेश राठौड़ (अध्यक्ष सेवालाल जे.यू.एस.), दीपक कदम, रविद्र कदम, देवेन्द्र चव्हाण, कांबले, हेमन्त भोईर, विकास विकारे, देवेन्द्र कोली, प्रवीण उबाले, पांडुरंग गुरव, संतोष, दीपक भिलारे, धारावी आगर व बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अन्य आगारों के अधिकारी उपस्थित थे।
अविस्मरणीय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…
पंचवटी व हरिशंकरी पौधों का रोपण-वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बहराइच (राष्ट्र…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने…