मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा तहसील सभागार में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता से जुडाव रखें। उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। भोपाल में बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा हो रहा है। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की योजनाओं को साथ लेकर चल रहे है।
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ स्तर से काम को देखते हुए देश का नेतृत्व कर रहे है उन्होंने पार्टी को और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम किया है।
कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने सभी का अभिनंदन किया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,शेषनाथ भाई,रविशंकर मिश्र,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,बृजेश धर दूबे,धनन्जय चतुर्वेदी,अमरदत्त यादव,लल्लन सिंह,पुनीत शाही,उमाकान्त मिश्र,अजय गौतम,अवधेश मद्देशिया, भोला बाबा,शमशुद्दीन,अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

संत कबीर नगर: सिरसी के पास भीषण सड़क हादसा, सपा नेता विनोद यादव की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। धनघटा थाना क्षेत्र में हुए सिरसी सड़क हादसा में…

3 minutes ago

जीवन और सृष्टि का अटूट संबंध: संतुलन ही भविष्य

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जीवन और सृष्टि का संबंध उतना ही गहरा है जितना एक…

12 minutes ago

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

7 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

8 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

11 hours ago