डीएम की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन

लाभार्थियों के मध्य कुल रू0 13.46 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से स्वीकृत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उ० प्र० शासन के निर्देशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय एम०एस०एम०ई० दिवस के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन के गांधी सभागार में एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री उ०प्र० की अध्यक्षता में लोक भवन लखनऊ में आयोजित मेगा शो का सजीव प्रसारण स्थानीय उद्यमियों एवं व्यापारियों के समक्ष किया गया। जिले स्तर पर विभिन्न लाभार्थी परक योजना यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद ऋण योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, नारी शक्ति मिशन एवं अन्य योजनाओं में 330 लाभार्थियों के मध्य कुल रू0 13.46 करोड़ का ऋण विभिन्न बैंकों के माध्यम से स्वीकृत / वितरित कराया गया, जिसे पाकर स्थानीय बेरोजगार युवा / युवती अपने स्वरोजगार को प्रारम्भ कर सकेंगे।
इस दौरान जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र उसराबाजार के उद्यमियों की समस्या पर विचार किया गया। विगत दिनों प्रदेश में हुए इन्वेस्टर्स समिट में प्रतिभाग किए विभिन्न निवेशकों के सम्बन्ध में विभागवार अनुश्रवण किया गया। इसमें से अब तक सभी विभागों को मिलाकर कुल 52 इकाईयाँ आगामी जी०बी०सी० हेतु लगभग तैयार हो गयी हैं अर्थात इनमें सितम्बर 2023 तक कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
इसके अतिरिक्त उद्यम पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लक्ष्य पूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में 16 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जिलाधिकारी द्वारा ऋण स्वीकृत / वितरित होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। अन्त में उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन द्वारा धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक करूणेश, आईआईए के अध्यक्ष जे०पी० जायसवाल, सीआईए के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता, रवीन्द्र प्रताप मल्ल, अध्यक्ष कोपरेटिव बैंक देवरिया के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव से राजभवन तक का सफर, संगठन की राजनीति से राष्ट्रीय नेतृत्व तक कलराज मिश्र की प्रेरक यात्रा

जन्मदिन विशेष: लेखक: राजकुमार मणि भारतीय राजनीति में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान…

3 hours ago

धरती से दिल्ली तक समाजवाद की बुलंद आवाज थे मुलायम सिंह यादव, जननेता ‘नेताजी’ की विरासत आज भी जीवंत

चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सम्पादक 📰 राष्ट्र की परम्परासरकार की बात आप तक, जन-जन की आवाज…

4 hours ago

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

7 hours ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

23 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago