संस्था का विकास ही मेरा उद्देश्य- प्रो.शम्भुनाथ तिवारी

एक वर्ष पूरा होने पर शिक्षक संघ ने आयोजित किया प्राचार्य का सम्मान समारोह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर, प्राचार्य का इकाई शिक्षक संघ ने गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें प्राचार्य का शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र तथा बुके देकर सम्मान किया। सम्मान से अभिभूत प्राचार्य प्रो. शंभू नाथ तिवारी ने कहा कि, मैं इसी धरती का मूल निवासी हूं, मैं यहां प्राचार्य के रूप में इसलिए आया हुँ कि मैं अपने घर में अपने लोगों के साथ रहकर एक उत्तम वातावरण निर्मित कर इसका संपूर्ण विकास कर सकूं। आप सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्य दिनोंदिन प्रगति पर है। आप सभी का सहयोग एवं साथ मिला तो निश्चित ही हम विकास के उच्चतम पायदान पर होंगे।
इकाई शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. आरती पाण्डेय ने कहा कि प्राचार्य शम्भू नाथ ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में, ऐसा सकारात्मक परिस्थिति तैयार किया है जिसमें समस्त अधिनस्थ मन से अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसा कुशल प्रशासक निश्चित तौर पर सम्माननीय है,मैं इनके मंगलमय भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. सूरज प्रकाश गुप्ता ने कहा कि, प्राचार्य शम्भू नाथ का एक वर्ष का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इस दौरान उनके सादगी सरलता और सहयोगपूर्ण व्यवहार ने ऐसे वातावरण को सृजित किया है जिसमें, सिर्फ विकास और निर्माण ही दिखाई देता है। नकारात्मकता पूरी तरह समाप्त हुई है। डॉ दर्शना श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित ही प्राचार्य का कार्यकाल काफी अच्छा एक वर्ष से चल रहा है। मैं उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना देती हूं। वह ऐसे ही महाविद्यालय के विकास के लिए तैयार एवं तत्पर रहें। डॉ.अमरेश त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को प्राचार्य के रूप में पाकर निश्चित ही महाविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी अत्यंत खुश हैं। यह सभी के दुख सुख में सहभागी होकर जिस प्रकार से एक अनन्य सहयोगी की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यह निश्चित ही तारीफ योग्य है। डॉ.विनीत पाण्डेय ने कहा कि उनकी कार्यशैली इतनी सकारात्मक और अच्छी है, कि ईश्वर से हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि इनकी सेवानिवृत्ति आयु 62 के बदले 65 हो जाए। ताकि अधिक दिनों तक इनका आशीर्वाद हमें मिल सके। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके हुआ। इसके पश्चात डॉ.गायत्री मिश्र एवं डॉ.आभा मिश्रा ने मंगलाचरण तथा प्रदीप शुक्ला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ.धनंजय तिवारी ने सरस्वती वंदना एवं एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से डॉ.राकेश सिंह, डॉ.अरविंद पाण्डेय (राजनीति विज्ञान विभाग), डॉ.विनीत पाण्डेय, डॉ अरविंद पाण्डेय(समाजशास्त्र विभाग), डॉ. बृजेश यादव, डॉ संजय सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रुप से डॉ.विनय तिवारी, डॉ. सुनील श्रीवास्तव, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ. विवेकानंद पाण्डेय, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी, डॉ.संजीव कुमार, डॉ. सज्जन कुमार गुप्ता, डॉ.अजय बहादुर, डॉ.अविकल शर्मा, डॉ. अनुज श्रीवास्तव, डॉ.प्रभु कुमार, रविंद्र मिश्रा मीरा गुप्ता, विनय मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, अनीता, रवि गोंड आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

4 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

4 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

5 hours ago