सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण और मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी ने आयुक्त सभागार में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण और मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिया कि, जनपद में ई-रिक्शा कें संचालन को व्यवस्थित करने के लिये अपर जिलाधिकारी, पुलिस, परिवहन और नगर निगम के अधिकारियो की समिति बनाकर मार्गों को चिन्हित करते हुये उनका संचालन कराया जाये। उन्होंने टोरेन्ट गैस के अधिकारी को निर्देश दिया कि, जनपद में सीएनजी गैस फिलिंग स्टेशनों की संख्या में वृद्वि किया जाये। उन्होंने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिया कि, फरेन्दा से महराजगंज तक रोडवेज बसों का संचालन सही से हो और उनकी सूची एआरटीओ महराजगंज को दे। उन्होंनेे एयरपोर्ट से प्रिपेड टैक्सी चलाने का निर्देश भी दिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और मजबूत किया जाये जिससे लोगो को आवागमन में आसानी हो।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि तेज गति से चलने वाले वाहनो पर, कार्यवाही किया जाये साथ ही ट्रैक्टर आदि पर रिफलेक्टर भी लगवाया जायें। उन्होंने मण्डल के हर जनपद में वाहनों के स्टैण्ड एवं विराम स्थलों को चिहिन्त करने के अलावा, हाईवे के किनारे पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने को कहा। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल के चारो जनपदो में प्रतिमाह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अनिवार्य रूप से हो। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने पर बल देते हुये कहा कि, एआरटीओ, एसडीएम, पुलिस विभाग के अधिकारी भी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि एनएचआई के सड़को पर अवैध कटो को बन्द करें और हाईवे पर एम्बुलेन्स की भी व्यवस्था रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित एमडीआर चार्ज के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा का प्रदर्शन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप…

19 minutes ago

सिकंदरपुर में सुभासपा का चुनावी शंखनाद करने की तैयारी, 25 अक्टूबर को होगा संगठन विस्तार समीक्षा कार्यक्रम

डॉ. अरविंद राजभर के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डाक बंगले में हुई…

27 minutes ago

नगर निकायों के विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

सुधार नहीं होने पर पूरे माह का वेतन रोकने की चेतावनी, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता…

51 minutes ago

आंगनबाड़ी केंद्र पर दर्ज थी 40 बच्चों की उपस्थिति, मौके पर मिले केवल 10

जिलाधिकारी ने विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देवरिया…

55 minutes ago

ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का डीएम ने किया निरीक्षण

एफएलसी कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी…

57 minutes ago