गन्ना खरीद एवं घटतौली की शिकायतों के निवारण हेतु विशेष दल गठित

गन्ना पेराई का कार्य 05 दिसंबर 2022 को प्रारम्भ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि चीनी मिल क्षेत्र में नगद /अवैध गन्ना खरीद एवं घटतौली की शिकायतें संज्ञान में आई है, जिसके क्रम में नियमानुसार सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, गन्ना विभाग के वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं बाट माप निरीक्षकों का एक विशेष दल गठित कर उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चीनी मिलों द्वारा संचालित गन्ना क्रय केन्द्रों पर की जा रही तौल में प्रयुक्त कांटों तथा बाटों की जाँच, पर्चियों जिनमें गन्ना का वजन मूल्य अंकित किया जाता है का परीक्षण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने गठित विशेष दल के विवरण में बताया है कि तहसील भाटपाररानी हेतु उप जिलाधिकारी भाटपाररानी, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रतापपुर, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को गठित विशेष दल के लिए नामित किया गया है।
इसी प्रकार तहसील सलेमपुर हेतु उप जिलाधिकारी सलेमपुर,क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भटनी,ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को, तहसील बरहज हेतु उप जिलाधिकारी बरहज, क्षेत्राधिकारी बरहज, सचिव गन्ना विकास निरीक्षक बरहज, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को, तहसील रुद्रपुर हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौरीबाजार, ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को तथा तहसील सदर हेतु उप जिलाधिकारी देवरिया,क्षेत्राधिकारी देवरिया, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक देवरिया ज्येष्ठ बाट माप निरीक्षक देवरिया को गठित विशेष दल के लिए नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि पेराई सत्र 2022-23 के लिए जनपद देवरिया में स्थित चीनी मिल बजाज हिन्दुस्थान शुगर लि. प्रतापपुर द्वारा गन्ना पेराई का कार्य 05 दिसंबर 2022 को प्रारम्भ हो रहा है एवं जिला कुशीनगर अवस्थित चीनी मिल अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि. (यूनिट न्यू इण्डिया शुगर मिल्स) ढाढ़ा बुजुर्ग हाटा (कुशीनगर) द्वारा भी इस जनपद से गन्ने की खरीद की जाती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 minutes ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

12 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

22 minutes ago