मजबूत लोकतंत्र के लिए अवश्य करें मतदान– डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्वस्थ्य व मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से सरकार चुनने में करें। उक्त बातें पं दीन दयाल इण्टर कॉलेज, महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। इस अवसर पर स्वयंसेवियों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसके अन्तर्गत लोगों से लोकसभा चुनाव में आगामी एक जून को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गयी। रैली के विद्यालय लौटने के पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मताधिकार के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेवियों ने मेंहदी व पोस्टर के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि मताधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त एक ऐसा अधिकार है जिसका प्रयोग करते हुए नागरिक देश के लिए ऐसी सरकार का चयन करते हैं जो देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर कर सके। इस दौरान आनंद प्रकाश राव,राकेश साहनी , वासुदेव प्रजापति, अवधेश प्रजापति, रमेश सिंह,अभय प्रताप मिश्रा,आलोक श्रीवास्तव, दुर्गेश गिरी, नेहा डालमिया, ऐश्वर्या शर्मा, उमा वर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्वयंसेवी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

4 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

4 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

4 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

4 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

4 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

4 hours ago