Categories: Uncategorized

मुस्लिम किन्नरों के द्वारा जबरदस्ती इस्लाम अपनाने का दिया जा रहा दबाव

सपना बाई किन्नर को जान का खतरा पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का एक मामला संज्ञान में आया है। इंदौर जिले के पंढरीनाथ थाने की निवासी सपना बाई किन्नर को मुस्लिम किन्नरों के द्वारा जबरदस्ती इस्लाम अपनाने का दबाव दिया जा रहा है। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा निवासी सपना बाई किन्नर को विपक्षी मुस्लिम किन्नरों के द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश पुलिस से लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन तक से गुहार लगाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई रास्ता नहीं सुझा तो अंततः उन्होंने हिंदू संगठन विश्व हिंदू महासंघ से संपर्क किया और विश्व हिंदू महासंघ भारत के गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मिडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी को दिए वर्चुअल साक्षात्कार में आप बीती सुनाई। उन्होंने बताया कि साम, दाम, दण्ड, भेद किसी भी प्रकार से मुस्लिम किन्नरों के द्वारा उन्हें इस्लाम धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीच में उन्हें लालच देकर मुस्लिम बना दिया गया था। जिसके बाद में परिवार जनों ने शुद्धिकरण करके घर वापसी कराया अब मुस्लिम किन्नरों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है लेकिन शासन और प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि अब मैं मुस्लिम नहीं बनना चाहती हूं और यदि मेरी हत्या होती है तो उसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मैं विश्व हिंदू महासंघ से बड़ा उम्मीद लेकर गुहार लगा रही हूं कि मुझे न्याय मिल सके क्योंकि मेरे कई शिष्यों को उन्होंने मुस्लिम बना लिया है। उन्होंने कहा कि भारत देश में यदि इस तरह जबरदस्ती मुस्लिम धर्म परिवर्तन हो जाएगा तो हिंदू धरती से समाप्त कर दिए जाएंगे जो बड़े शर्म की बात है।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago