मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही अंधेरी पूर्व विधानसभा के विधायक मुरजी पटेल ने युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू कर दिया है। यही नहीं अंधेरी पूर्व के सैफी पार्क मरोल बोरी कॉलोनी में पानी की नई जलवाहिनी बिछाने का कार्य भी पटेल के भागीरथी प्रयास से शुरू हो गया है। टैंकर मुक्त अंधेरी पूर्व विधानसभा का संकल्प विधायक ने किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी समय से अंधेरी पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मरोल बोरी कॉलोनी सैफी पार्क की दर्जनों इमारतों में पानी की किल्लत है। स्थानीय विधायक मुरजी पटेल ने यहां के नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेकर पानी आपूर्ति के लिए नई जलवाहिनी बिछवाने का कार्य शुरू कराया है। विधायक के इस भागीरथी प्रयास की नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। मरोल के निवासी और वरिष्ठ पत्रकार हरिलाल मंडोरा ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुरजी पटेल काका ने संपूर्ण विधानसभा में युद्ध स्तर पर विकास कार्य शुरू कराया है। यही नहीं काका एक ऐसे विधायक हैं जो कि सुबह भोर में अंधेरी पूर्व विधानसभा के अंतर्गत आने वाले उद्यान, जॉगिंग पार्कों में स्वयं पहुंचकर वहां मॉर्निंग वॉक करने वालों से वहां की समस्या का जायजा ले रहे हैं।
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…