प्रेम संबंध में युवक की हत्या, दो आरोपी व एक नाबालिग हिरासत में

चार दिन बाद खेत से मिला युवक का शव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना फरेन्दा क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नामजद आरोपियों और एक नाबालिग अपचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध और उससे उपजे सामाजिक दबाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में गठित टीम ने फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के आधार पर मथुरा गुप्ता और प्रदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक बैकुण्ठपुर निवासी आदित्य चौरसिया 02 फरवरी 2026 को तिलक-एनिवर्सरी कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई। चार दिन बाद 06 फरवरी को लेजार महदेवा गांव स्थित दुबौलिया पोखरा के पास गेहूं के खेत से उसका शव बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच में सामने आया कि मृतक का मुख्य आरोपी मथुरा गुप्ता की नाबालिग पुत्री से प्रेम संबंध था। इस संबंध के सामने आने और कथित सामाजिक बदनामी के डर से आरोपियों ने आदित्य को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को तालाब के समीप गेहूं के खेत में छिपा दिया गया, ताकि मामला गुमशुदगी या दुर्घटना जैसा प्रतीत हो।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार राय समेत थाना फरेन्दा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीजल माफिया पर शिकंजा, 3550 लीटर डीजल जब्त

डीजल कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल जब्त, दो के खिलाफ FIR…

5 hours ago

चेन स्नैचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 3.5 लाख की सोने की चैन बरामद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए…

7 hours ago

चेकिंग में दो युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

8 hours ago

गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 2.5 लाख की अवैध संपत्ति जब्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस…

8 hours ago

प्रेम प्रसंग में नाबालिग की जिद, 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, डेढ़ घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप…

8 hours ago

राम कथा में उमड़ा आस्था का सागर, धर्म विजय के प्रसंगों ने भावविभोर किए श्रद्धालु

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

8 hours ago