देवरिया के “मुनीश” ने चंद्रयान 3 का हिस्सा बन देवरिया का नाम किया रोशन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण में शहर के लाल मु. मुनीश ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दियाl वार्ड नं. 32 अबुबकर निवासी जनाब हाजी शमशाद अहमद खाँ और यास्मीन खाँ के पुत्र हैं मुनीश । आज के हिन्दू-मुस्लिम सेपरेशन माहौल से दूर भारत रत्न कलाम को आदर्श मानने वाले मुनीश मिशन चंद्रयान-3 में पायरो डिवाइसेस और स्टेज सेपरेशन की कड़ी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक भेंट के उनके चाचा जनाब हाजी इम्तेयाज़ अहमद ने बताया कि उनके भतीजे जनाब मोहम्मद मुनीश इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं और उनके अध्ययन और योगदानों के साथ चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि मुनीश का बचपन से ही वैज्ञानिक बनने और चांद पर जाने का सपना था। मुनीश शिक्षा दीक्षा देवरिया के प्रसिद्द स्कूल कान्वेंट से 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद इंटरमीडिएट और बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से करने के बाद इसरो में भर्ती हुए और चंद्रयान-3 के साथ ही मिशन गगनयान और आदित्य-एल1 में भी शामिल हैंl
चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से मुनीश परिवार वालों के साथ ही देवरिया के लोग भी गर्वित हैं और लोग बुधवार से ही उनके परिवार के सभी लोगों उन्हें बधाई देते हुए मुनीश के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

29 minutes ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

33 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

36 minutes ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

1 hour ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

2 hours ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

2 hours ago