रिमझिम बारिश में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लार नगर निकाय चुनाव में समय से पहुंचने लगे मतदाता। प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने हेतु सुरक्षाकर्मी चाक-चौबंद दिखे।सुबह रिमझिम बारिश शुरू हुई और बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। मौसम का मिजाज देखकर प्रत्याशियों के चेहरे पर मायूसी छा गई। लगभग साढ़े दस बजे बारिश बंद हुई और हल्की हल्की धूप खिलते ही बूथों पर मतदाता बढ़ने लगे, दोपहर में बलभद्र नारायण इण्टर कॉलेज मझौलीराज और कंपोजिट विद्यालय लार में मतदाताओं की संख्या कम रही। बापू इण्टर कॉलेज और मठ लार वार्ड की बूथों पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया गया। सुगही वार्ड सलेमपुर के टुनटुन यादव ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी का वोट फर्जी तरीके डाल दिया गया था। उसी तरह मठ वार्ड में बुजुर्गों की जगह तीन युवकों से डलवाने का आरोप लगा, और देर तक नोक-झोंक होती रही। दोपहर में मतदान केन्द्रों पर भारी भींड लगी रही। लार में चार युवकों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में रखे जाने की चर्चा होती रही। हांलाकि थानाध्यक्ष लार नवीन चौधरी इससे इंकार कर रहे हैं। बापू इण्टर कॉलेज सलेमपुर में नायब तहसीलदार डाक्टर भागीरथी प्रसाद मुख्य गेट पर जमे रहे और संदिग्ध मतदाताओं का परिचय पत्र भी चेक करते रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा क्षेत्र का भ्रमण किया। शाम 5 बजे तक लार मे 60%, सलेमपुर में 56%, मझौलीराज में 57%, वोट पड़े। कहीं कांटे की टक्कर कहीं त्रिकोणीय कहीं भ्रम वाले वोट पड़े। भाग्य की पेटी में बंद हुए कई प्रत्याशियों के भविष्य।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

12 minutes ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

54 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

1 hour ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

1 hour ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

1 hour ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago