प्रातः कालीन डोर टू डोर सफाई व्यवस्था का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था बनाए रखने का संबंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश। बुधवार को पुराना गोरखपुर वार्ड में प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था, डोर टू डोर कलेक्शन कार्य एवं नालियों की सफाई कार्य का निरीक्षण, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया । निरीक्षण के दौरान जोनल सेनेटरी अधिकारी को महानगर के समस्त जलभराव स्थलों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया, जिससे जलभराव स्थलों पर जलनिकासी ससमय हो सके तथा नालों एवं संपवेल का निर्माण कराया जा सके। इसके साथ ही महानगर के समस्त बड़े, छोटे एवं मझोले नालों की पुनः अभियान चलाकर सफाई कराने हेतु निर्देशित किया ।
जोनल सेनेटरी अधिकारी को निर्देशित किया गया की नगर निगम के समस्त वार्डो के सड़को/मोहल्लों की सफाई प्रतिदिन प्रातः 08:30 बजे तक हर हाल में पूर्ण करा ली जाय। इसके बाद कहीं भी कूड़ा मिलने पर उस क्षेत्र के सफाई सुपरवाइजर एवं सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
नगर आयुक्त द्वारा जोनल सेनेटरी अधिकारी को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी गाड़ियों द्वारा कूड़ा कलेक्शन किए जाने वाले घरों की संख्या को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक यह सुनिश्चित कराएंगे कि प्रत्येक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी द्वारा कम से कम 500 घरों से कूड़ा कलेक्ट किया जाय।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

3 minutes ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

9 minutes ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

34 minutes ago

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

20 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

20 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

20 hours ago