नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण नालों को कराएं दुरुस्त

कॉलोनियों में जलजमाव को रोकने के लिए मुख्य नालों को कराएं दुरुस्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल मेडिकल कॉलेज रोड पर एच०एन० सिंह चौराहे से खजांची चौराहे तक पी0डब्ल्यू0डी० द्वारा बनवाये गये नाले का नगर निगम के निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान नगर निगम से मुख्य अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, क्षेत्रीय सहायक / अवर अभियन्ता, सम्बन्धित जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियन्ता राजेश, सेतु निगम से सहायक अभियन्ता के०डी० सिंह, निवर्तमान पार्षद बृजेश सिंह राजेश तिवारी आलोक सिंह विशेन संतराज शर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एच०एन० सिंह चौराहे पर पी0डब्ल्यू0डी० द्वारा बनवाये गये नाले का लेवल रोड के किनारे की कालोनियों के लेवल से उपर बना दिया गया है, जिस कारण बरसात के समय कालोनियों का पानी नाले में नहीं आ पाता है एवं जलभराव की समस्या उत्पन्न होती हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता राजेश को एच०एन० सिंह चौराहे से खजांची चौराहे तक जहां-जहां नाला का लेवल कालोनियों के नालों से उपर है, वहां पर नाले का लेवल नीचे करायें, ताकि बरसात में कालोनियों का पानी नाले में आ सके एवं अन्दर कालोनियों में जलभराव न हो ।
मेडिकल कॉलेज रोड के दोनों तरफ के नालों की तल्लीझार सफाई पी0डब्ल्यू0डी० से कराने हेतु सहायक अभियन्ता श्री राजेश एवं जोनल अधिकारी श्री छोटेलाल यादव को निर्देशित किया गया।खजांची चौराहे पर खजांची चौराहे से रोड के दूसरी तरफ एक साइफन डाला गया है, जो आधा ढका हुआ है। पी0डब्ल्यू0डी0 के सहायक अभियन्ता को इसे ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया।खजांची चौराहे पर एवं खजांची चौराहे से स्पोर्टस कॉलेज रोड पर समृद्धि सिल्क के सामने कलवर्ट बनाने हेतु सेतु निगम के सहायक अभियन्ता के0डी0 सिंह को निर्देशित किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

13 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago