अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर

दुकानदारो में मची हड़कम्प

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बा में अवैध अतिक्रमण को लेकर लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही थी। दुकानदार और ठेला वाले रोड के किनारे दुकान और ठेला लगाकर जन समस्या को बढ़ावा दे रहे थे। कई बार नगर पालिका परिषद द्वारा अल्टीमेटम दिया गया कि आप लोग नाली के अंदर ही अपनी दुकान को लगाएं लेकिन कुछ दिन तक तो यह सिस्टम सुचारू रूप से चलता रहा बाद में फिर अपने रास्ते पर आ गया, जिससे यात्रियों को और वाहन को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो एंबुलेंस और पुलिस तथा अधिकारियों की भी गाड़ी जाम में घंटो तक फंसी रह जाती हैं । इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद बिलरियागंज द्वारा कस्बे में मुनादी करवाई गई थी कि आप लोग अपनी अपनी दुकान के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा बुलडोजर लगाकर अवैध अतिक्रमण तोड़ दिया जाएगा। इसके बाद भी दुकानदारों के कान पर जूं नहीं रेंगा तो मजबूर होकर नगर पालिका परिषद बिलरियागंज को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाना पड़ा। इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह तथा सीओ सगड़ी व थानाध्यक्ष बिलरियागंज मयफोर्स के साथ मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कलेक्ट्रेट परिसर में भावुक पल, दिवंगत पेंशनर्स की स्मृति में दो मिनट मौन

देवरिया शोक सभा: 44 पेंशनर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शोक सभा का…

10 minutes ago

नवाचार और वैज्ञानिक सोच का संगम: प्रभा पब्लिक स्कूल में सजी विज्ञान प्रदर्शनी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार…

17 minutes ago

दफ्तर में सालगिरह का ‘डांस-बार’, महंगे तोहफों का शौक; क्या शिक्षक की गाढ़ी कमाई से उड़ती थी शराब?

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जिस बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक ईमानदार शिक्षक ने फांसी लगाकर अपनी…

25 minutes ago

शाह फहद बने लेफ्टिनेंट, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा टीम में मिली जिम्मेदारी

जिले में खुशी की लहर मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मोहल्ला नवापुरा पूरब निवासी…

26 minutes ago

1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व: भारतीय राजनीति, खेल और साहित्य के चमकते सितारे

1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्व1 मार्च को जन्मे महान व्यक्तित्वों ने भारत और विश्व…

1 hour ago

चकबंदी से जुड़ी समस्याओं के समाधान को जन चौपाल आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद के ग्राम परजूडीह तथा तहसील मेहदावल के…

1 hour ago