बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के रूपईडीहा आम आदमी पार्टी रूपईडीहा इकाई द्वारा नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
बताते चले पार्टी के शीर्ष नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के दिशा निर्देशन में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर पार्टी के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। रूपईडीहा इकाई द्वारा आगंतुकों का माल्यापर्ण कर जोर शोर नारों से स्वागत किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता आप पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बहराइच चुनाव प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अडानी पर आरोप पर आरोप लगाए जा रहें है।
जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें सोशल मीडिया का भरपूर सहारा लेना चाहिए। भाजपा सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबर डालकर एक पक्ष को खुश करती है। हमे अपने अपने प्रचार पर विशेष ध्यान देना होगा। बहराइच विधान सभा अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा में कई साल रहा लेकिन उनके कथनी और करनी में बहुत फर्क है। आम आदमी पार्टी जनता के दुःख दर्द समझती है। इसलिए पार्टी को सम्मिलित हुआ। जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रिया रोचवानी ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में दिल्ली और पंजाब का मॉडल लाना चाहती है जहाँ गरीब को 300 यूनिट बिजली फ्री, पानी फ्री, शिक्षा फ्री, इलाज फ्री में देना चाहती है इसके साथ साथ महिलाओं मुफ्त बस यात्रा भी। रिया रोचवानी ने कहा कि जल्द ही रूपईडीहा में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
आप पार्टी महिला प्रकोष्ठ नगर रूपईडीहा अध्यक्ष कमरून निशा, मंजू देवी, रिजवान मलिक, भीष्म त्रिपाठी, नंद किशोर, हनुमान सोनी, अनिल निषाद, अमन मदेशिया, डॉक्टर सत्तार खान, अल्तमस, चुनाऊ,वसीम, मिश्री लाल सहित दर्जनों आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तथा जनता उपस्थित रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…