सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर..
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया
द्वारा सोनुघाट स्थित कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामायण यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व प्रदेश महा सचिव अनिल यादव सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अनिल यादव (पूर्व प्रदेश महासचिव) ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक जुझारू एवं संघर्षशील नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगे,वे पिछले पाँच दशकों से देश व प्रदेश की राजनीति के केंद्र बिन्दु रहे तथा भारत की राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश की सियासी जगत में उनको नेता जी के नाम से सम्बोधित किया जाता हैं।
वही जिलाध्यक्ष रामायण यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, गरीब, मजदूर, व किसानों तथा नौजवानों के नेता के रूप में याद किये जाएंगे, देश व प्रदेश की राजनीति के पुरोद्धा के रूप में याद किये जायेंगे, इस अवसर पर अनिल यादव,अमरेंद्र यादव(ग्राम प्रधान),चन्द्रिका यादव, शैलेंद्र कुमार, गौतम, पवन यादव, धीरेंद्र यादव,कुंजबिहारी प्रसाद,सत्यपाल यादव, दुर्गेश पासवान,नन्दलाल यादव, मुनीब अंसारी,रामभवन प्रजापति, श्रीकांत प्रसाद,सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता बरहज/देवरिया
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…