अवैध स्टैंड चलाने व धमकी देकर वसूली करने वाला फरार मुकुंद सिंह गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड का आरोपी है मुकुंद

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा) 14 अक्टुबर..गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रावास के पास बसों से जबरिया वसूली करने और प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मुकुंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया उसे कैंट थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पकड़ा है मोहद्दीपुर में रहने वाला मुकुंद जैतपुर में हुए तिहरे हत्याकांड का आरोपी भी है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दरसल विश्वविद्यालय छात्रावास के पास अवैध स्टैंड बनाकर जबरिया वसूली किए जाने की शिकायत लंबे समय से अधिकारियों को मिल रही थी इसको लेकर दो गुट में विवाद भी चलता है 18 सितंबर को एडीजी जोन अखिल कुमार के कार्यालय में पहुंचे प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रार्थना पत्र देते हुए आडियो रिकार्डिंग सुनाया दूसरी तरफ से बात करने वाला अपना नाम बाल मुकुंद सिंह बताते हुए संजय को जान से मारने की धमकी दे रहा था
संजय ने एडीजी को बताया था कि अवैध स्टैंड के नाम पर मुकुंद सिंह और उसके साथी बस मालिकों से जबरिया वसूली करते हैं.पार्किंग की आड़ में अवैध स्टैंड चल रहा है स्टैंड शुल्क के नाम पर जबरन 350-400 रुपये लेते हैं.रसीद मांगने पर प्रताडि़त करते हैं एडीजी के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने संजय व दो अन्य लोगों के प्रार्थना पत्र पर मुकुंद उसके साथी प्रदीप सिंह, शिव मिश्रा समेत चार के खिलाफ जबरिया वसूली और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने प्रदीप व शिव मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मुकुंद की तलाश चल रही थी.इसी मामले में 19 सितंबर को कुशीनगर जिले के रहने वाले बस मालिक आशुतोष शुक्ल ने चरन सिंह, बबलू और मुन्ना राय के खिलाफ जबरिया वसूली का मुकदमा दर्ज कराया था चरन और बबलू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन अभी मुन्ना फरार है. प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मुकुंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुकुंद सिंह फरार हो गया. अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने उसकी घेराबंदी तेज कर दी जबरिया वसूली और रंगदारी मांगने के मुकदमे में न्यायालय से उसे भगौड़ा घाेषित कर दिया था.जिसके बाद पुलिस ने कुर्की कराने की तैयारी शुरू कर दी थी।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

2 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

3 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

3 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

3 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

3 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

3 hours ago