काली चरण घाट पर बनेगा मुक्तिधाम

भागलपुर देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर में सरयू नदी किनारे मुक्ति लोक के शिलान्यास की तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।
भागलपुर के विष्णु मंदिर में शांभवी पीठाधीश्वर शंकराचार्य परिषद अध्यक्ष स्वामी आनन्द स्वरूप अपने शुभचिंतकों जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय, भागलपुर प्रधान कालिंदी देवी, प्रधान प्रतिनिध बृजभूषण यादव, परशुराम धाम सोहनाग के आचार्य अखिलेश शुक्ल, आचार्य नारायण शुक्ल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह करुणेश, ओमप्रकाश पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, शंभू जायसवाल, हरिशंकर यादव,विनोद यादव आदि के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
जिला पंचायत सदस्य जनसेवक अरविंद पाण्डेय और प्रधान प्रतिनिध बृजभूषण यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि 23 मार्च को स्वामी आनन्द स्वरूप महाराज का जन्मदिवस बड़े धूमधाम के साथ बसंतोत्स्व के रूप में मनाया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सरयू नदी किनारे मेला मैदान में भव्य पांडाल बनाया जा रहा है। अपराह्न 2 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस बीच क्षेत्र के कुछ मानिंदों का सम्मान होगा और स्वामी अपने हाथों से रामचरित मानस, रूद्राक्ष भेंट करेंगे। सायंकाल 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित है,जिसमें भोजपुरी की अंतर्राष्ट्रीय गायिका कल्पना पटवारी अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को चार चांद लगाएंगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

6 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

6 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

6 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago