आकर्षक ताजियों के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस

हैरतअंगेज़ कलाबाजियों से अखाड़ों ने चौंकाया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम की दसवीं यानी यौमे आशूरा का जूलूस अखाड़ो और आकर्षक ताजियों की भव्यता के साथ निकाला गया। रविवार की दोपहर बाद नगर के गली – मुहल्लों से निकले मुहर्रम के जुलूस में अखाड़ों के नौजवानों ने हैरतअंगेज़ कारनामों से लोगों को अचंभित कर दिया।मुहर्रम के दसवीं के जुलूस में ढोल – तासों की थाप पर नौजवानों ने जोशोखरोश से लबरेज होकर तरह-तरह की कलाबाजियां दिखाया।पुलिस व प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में निकले नगर के नौजवान राईन कमेटी अखाड़ा, बाबा बरहना शाह अखाड़ा, आजाद नगर चिकटोली अखाड़ा, पुराना बरहज अखाड़ा, गौरा बरहज अखाड़ा के नौजवानों ने अपनी कलाबाजियों से लोगों का दिल जीता।मुहर्रम के औमे आशूरा के जुलूस में अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी रही।ताजियादारों ने जुलूस में तरह – तरह के आकर्षक ताजियों का प्रदर्शन किया।नगर के विभिन्न मुहल्लों के साथ गौरा,लवरछी,मोहांव,कपरवार,
पैना, मिर्जापुर आदि ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम अकीदत के साथ पूरी सिद्दत से मनाई गई।शाम को नगर के मुख्य चौक के पास मुहर्रम के जुलूस में मौजूद सभी ताजियों का सद्भावनापू्र्ण मिलन संपन्न हुआ और यहाँ से या हुसैन – या हुसैन की सदाओं के साथ ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया।इस दौरान उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहा।मुहर्रम के जुलूस में मुख्य रूप से डा. ए. एच. लारी,शमीम हैदर,शब्बीर शाह ,हसनैन अंसारी, फैय्याज अहमद, अशरफ अली राईन, जावेद अख्तर बबलू राईन,चांद आलम,गुलाम रसूल, छोटे मास्टर,शमशुद्दीन अली,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक,आरिफ भोलू, मोहम्मद अय्यूब,नसीर अहमद,नबाब हुसैन,साहिल अख्तर,मुनीर शाह,खुर्शीद आलम,नसीम अहमद,मो.आलम, मुजफर नायब हुसैन आदि शामिल रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

3 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

5 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

12 hours ago