मृत्युंजय का हत्यारा अखिलेश गया जेल छः निर्दोष जेल जाने से बचें

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुलरिया थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को ऑनलाइन जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद मृत्युंजय की हत्या हो गई थी। परिवार जनों ने शंका के आधार पर संतोष सहित छः अभियुक्तों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सी ओ चौरी चौरा नितिन तनेजा के सूझबूझ से मुकदमे में नामजद निर्दोष बच गए। सही अभियुक्त हत्यारा अखिलेश निषाद गिरफ्तार कर लिया गया जिसे जेल भेजा गया। 4 साल पूर्व अखिलेश यादव के पिता को मृत्युंजय सिंह ने बेइज्जत किया था इसका बदला लेने के लिए मौके का फायदा उठाते हुए मृत्युंजय सिंह को मौत के घाट उतार दिया और मृतक के परिवार जनों को शक हुआ कि संतोष सहित उसके साथियों ने मृत्युंजय की हत्या की है, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए निर्दोषों को बचाते हुए सही हत्यारे को गिरफ्तार किया। पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा नितिन तनेजा, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी कैंट अंशिका वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक गुलरिया शशि भूषण राय, कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल कार्तिक पांडेय, कांस्टेबल राजू कुमार सम्मिलित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

2 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

2 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

2 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

3 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

3 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

11 hours ago