रेलवे क्रासिंग 14सी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के निवारण हेतु सांसद ने उपरगामी पुल का किया उद्घाटन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
महाराजगंज-मशरख रेल खण्ड पर सागर सुल्तानपुर हाल्ट -मशरख स्टेशन के मध्य किमी सं-39/1-2 पर स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 14 सी पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के निवारण एवं ट्रेनों के सुगम परिचालन हेतु सड़क उपरिगामी पुल का उद्घाटन सांसद द्वारा किया गया।
16 जूलाई को अपराह्न महाराजगंज -मशरख रेल खण्ड पर मशरख के चैनपुर बंगरा के रेलवे क्रासिंग संख्या 4 सी पर लगने वाले जाम के निवारण हेतु,आयोजित कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा फलक अनावरण कर किया गया ।
इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अपने सम्बोधन में मशरख के चैनपुर बंगरा में, रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण करने लिए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा इसके पूर्व रेलवे क्रासिंग संख्या 14 सी जो की नेशनल हाई-वे सं 227A जो गोपालगंज से छपरा एवं सीवान से पटना आने-जाने वाले लगभग 15000 सड़क वाहनों को लम्बे जाम में फंसना पड़ता था । मशरख के इस नवनिर्मित रेलवे ओवर ब्रिज के खुल जाने से मशरख सहित आस-पास क्षेत्र के निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि मशरख से गुजरने वाले लाखों लोगों को भी अब सीवान,छपरा,गोपालगंज एवं महराजगंज से आने-जाने में बहुत सुविधा होगी । विशेष रूप से मशरख एवं महराजगंज ग्रामीण अंचल से इलाज,शिक्षा एवं व्यापार के लिए उक्त महानगरों में जाने वाले सड़क यात्रियों को इसका पूरा लाभ मिलेगा । इसके साथ उन्होंने बताया कि वैसे तो उपरिगामी पूल के निर्माण में होने वाला व्यय में केन्द्र एवं राज्य का बराबर योगदान किया जाता है। किन्तु इस उपरि गामी पूल के निर्माण में कुल व्यय 35 करोड़ पूर्ण रूप से केन्द्र सरकार द्वारा दिया गया है। इसके लिए मैं रेलमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं,जिन्होंने ने मेरे अनुरोध पर अल्प समय मे इस परियोजना को मूर्तता प्रदान किया, जिसके सकारात्मक परिणाम भविष्य में परिलक्षित होंगे ।
इसके पूर्व वाराणसी मंडल के मुख्य परियोजना प्रबंधक कौशलेश सिंह ने महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को अपने बहुमूल्य समय में से इस कार्यक्रम के लिए समय निकालने के लिए आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया । इसके साथ ही माननीय अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने बताया की जनता की माँग एवं महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयासों के परिणाम स्वरूप रेलवे प्रशासन द्वारा जनता की सुविधा हेतु महाराजगंज-मसरख रेल खण्ड पर किमी सं-39/1-2 एवं नेशनल हाई वे 227A की रेलवे क्रासिंग संख्या 14 सी पर लगने वाले जाम से निजात पाने हेतु, रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया है ।
उन्होंने बताया की इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से महाराजगंज समेत आस-पास की जनता को भी सीवान ,छपरा, गोपालगंज एवं पटना तक सड़क यात्रा में समय की बचत होगी और सड़क यात्रियों को बहुत सुविधा होगी । इसके साथ ही महाराजगंज-मसरख रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ियों के परिचालन समयपालन में सुधार होगा, जो प्रायः गेट जाम के कारण गेट सिगनल लाल होने के कारण विलम्बित होतीं थीं । इस ब्रिज के खुल जाने से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ रेलवे को भी गाड़ियों के समयबद्ध परिचालन में सुविधा होगी साथ ही संरक्षा बढ़ेगी और फटक पर दुर्घटना की सम्भावना समाप्त हो गयी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago