महापौर व नगर आयुक्त ने पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण दिया निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को महापौर डा मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा राप्ती नदी के तट पर निर्मित हाबर्ट बँधा पर जलकल विभाग द्वारा संचालित डोमिनगढ़, इलाहीबाग एवं मिर्ज़ापुर बाढ़ सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा तीनो पंपिंग स्टेशन पर पंपों को अपने सामने चलवाया गया एवं निम्नलिखित निर्देश दिए गये।
सहायक अभियंता जलकल को समस्त पंपिंग स्टेशन पर लॉग बुक रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस लॉग बुक में पंपों की सर्विसिंग, टेस्टिंग, पंपों की मरम्मत, पंपों के चलने एवं बंद होने का समय आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही इस लॉग बुक को सम्बंधित अवर अभियंता, सहायक अभियंता द्वारा वेरिफ़ाई भी कराया जाय।
इसके साथ ही प्रत्येक पंपिंग स्टेशन पर एक इन्स्पेक्शन बुक भी रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने वाले अधिकारियों द्वारा अपने निर्देश/सलाह आदि लिखा जाएगा।
तीनो पंपिंग स्टेशन कि परिसर में बहुत जगह ख़ाली पड़ी हुई है, जहाँ पर पेड़ पौधे आदि लगाने हेतु सहायक अभियंता जलकल को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही तीनो पंपिंग स्टेशन की रंगाई-पुताई, बड़े-बड़े अक्षरों में पंपिंग स्टेशन का नाम लिखवाने, सम्बंधित पंपिंग स्टेशन के ऑपरेटर का नाम एवं मोबाइल नम्बर आदि लिखवाने, पंपों एवं पाईपों की पेंटिंग आदि करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
पंपिंग स्टेशन पर पुराने पाइप, ख़राब हो चुके पुराने पम्प एवं लोहे के कबाड़ आदि पड़े मिलें, जिसकी नीलामी हेतु सहायक अभियंता जलकल को निर्देशित किया गया।
डोमिनगढ़ पंपिंग स्टेशन के पीछे नाले पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण करके निर्माण कर लिया गया है, जिसे नोटिस देकर हटवाने नाले की ज़मीन ख़ाली कराने हेतु सफ़ाई निरीक्षक गोविंद पाण्डेय को निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान जलकल के सहायक अभियंता सौरभ सिंह एवं सत्येष सिंह तथा अवर अभियंता धीरज वर्मा एवं सूर्यसेन मल्ल आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago