केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आगमन की तैयारियों का सांसद, डीएम व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री निर्मला सीतारमण के जनपद आगमन के संदर्भ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल धनेवा–धनेई का निरीक्षण किया गया।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से प्रस्तावित कार्यक्रम, कार्यक्रम के समय, रूट प्लान, स्टॉल आदि के विषय में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को मुख्य हैंगर, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग, वीआईपी प्रवेश, रूट प्लान आदि के विषय में अवगत कराते हुए सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक प्लान पर भी चर्चा की।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री 22 फरवरी को जनपद आएंगी और 23 फरवरी को नवीन मंडी स्थल धनेवा धनेई में सभा को संबोधित करेंगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 01 हजार करोड़ रुपए का चेक लाभार्थियों को वितरित करेंगी। जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है और इस संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों को जरूरी निर्देश दिया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह सहित एसडीएम सदर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago