इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिकतम प्रयोग से हम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बना सकते है: प्रवीण निषाद
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद प्रवीण निषाद की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के कुशल मार्ग दर्शन में शिक्षित युवा सेवा समिति पांडेय बाजार बस्ती के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के उपयोग हेतु ऐलेक्सा डिवाइस का वितरण कम्पोजिट विद्यालय खलीलाबाद एवं प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम पर किया गया। कम्पोजिट विद्यालय खलीलाबाद पर डिवाइस विद्यालय को उपलब्ध कराते हुए सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिकतम प्रयोग से हम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बना सकते हैं।सभी को शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत स्वयंसेवी संगठनो के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की प्रेरणा से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसका अधिकतम उपयोग दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के साथ सामान्य बच्चों को भी लाभान्वित किया जाएगा।विद्यालय को उपकरण उपलब्ध कराते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिला समन्वयक समेकित शिक्षा के साथ 24 विशेष अध्यापकों की टीम जनपद में कार्यरत है जो विभिन्न दिव्यांग विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हैं। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा नोडल टीचर के माध्यम से कराई जा रही है । जिन विद्यालयो पर तकनीकी रूप से सहयोग की आवश्यकता होती है वहां स्पेशल एजुकेटर द्वारा समर्थ ऐप के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ को तकनीकी रूप से सहयोग प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर अल्प दृष्टिबाधित बालिका एवं मानसिक मंडता से ग्रस्त बालिका द्वारा सांसद के समक्ष एलेक्सा डिवाइस का उपयोग किया गयाlकार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक समेकि शिक्षा रजनीश बैद्यनाथ में बताया कि इस वर्ष शिक्षित युवा सेवा समिति के माध्यम 13 विद्यालयों को एलेक्सा डिवाइस उपलब्ध कराया जाना है। जिसके प्रथम चरण में कंपोजिट विद्यालय खलीलाबाद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद प्रथम को शुक्रवार को उपकरण उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी, नगर प्रमुख भारतीय जनता पार्टी जज्जी सरदार, शिक्षित युवा सेवा समिति बस्ती के प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी, विज्ञान अध्यापिका अनुराधा, व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय के साथ स्पेशल एजुकेटर अर्चना त्रिपाठी तथा विश्वनाथ विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…