गोरखपुर से कोचीन के बीच हवाई सेवा प्रारम्भ कराने की सांसद ने की मांग

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा राज्यसभा सांसद डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल ने गुरुवार को राजीव भवन में, देश के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की, और गोरखपुर से कोचीन के बीच में हवाई सेवा प्रारंभ कराने की मांग की।
डाक्टर अग्रवाल ने कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश तथा पश्चिम बिहार के कुशल कारीगर , काष्ठकार , अकुशल श्रमिक बहुत बड़ी संख्या में रोजी-रोजगार के लिए केरल जाते हैं। हवाई यात्रा की सुविधा नहीं होने के कारण बहुत परेशानी होती है, और दो दिन उन्हें ट्रेन में बिताने पड़ते हैं। प्रधानमंत्री का सपना है कि चप्पल पहनने वाले भी जहाज की यात्रा करें, इसलिए उन्हें भी हवाई सुविधा मिले।
सांसद ने गोरखपुर एयरपोर्ट से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, हवाई सेवा चलाने की मांग की । उन्होंने कहा कि स्थाई व्यवस्था होने तक प्रथम चरण में गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को ही कोच्चि तक बढ़ा दिया जाये ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

6 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

7 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

8 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

8 hours ago