मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल की अब जनपद में ही होगी मरम्मत, पहले भेजी जाती थी कानपुर

जिलाधिकारी की विशेष पहल पर एलिम्को ने जनपद में स्थापित किया सर्विस सेंटर

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)अब दिव्यांगजनों को मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल के खराब होने की दशा में मरम्मत के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की विशेष पहल पर एलिम्को ने जनपद में अपना सर्विस सेंटर शुरू किया है। अभी तक जनपद में सर्विस सेंटर न होने की वजह से मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल में आने वाली खामियों को दूर करने के लिए कानपुर भेजा जाता था, जिसमें लंबा समय लगता था। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि हाल के वर्षो में दिव्यांगों को बड़ी संख्या में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया है, जिससे उनके जीवन की राह आसान हुई है। इन आधुनिक मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिलों को दिव्यांगों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए विशेष रूप से तैयार किया गया है। ये एक्सीलेटर के माध्यम से चलती है, जिसमे 12-12 वोल्ट की 2 बैटरी, मोटर कंट्रोलर व चार्जर मुख्य रूप से होते हैं। इन पर एक वर्ष की वारंटी दी जाती है। लेकिन, इनमें किसी भी तरह की खराबी आने पर दिव्यांगजनों को परेशानी होती थी। स्थानीय बाजार में इसके पार्ट उपलब्ध न होने तथा एलिम्को का कोई  सर्विस सेंटर न  होने के कारण दिव्यांगजनों को असुविधा देखने को मिलती थी। उन्हें कुरियर के माध्यम से अपनी मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल कानपुर भेजनी पड़ती थी, जहां से वापस आने में एक से दो महीने का समय लग जाता था।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों की सुविधा के दृष्टिगत व्यक्तिगत प्रयास किया और एलिम्को प्रबंधन से सर्विस सेंटर खोलने के लिए बात की। जिसके बाद एलिम्को ने अपना सेल्स एवं रिपेयर सेंटर-आसरा शुरू कर दिया है। मोटरराइज्ड ट्राइसाइकिल से जुड़ी किसी भी खराबी को सही कराने के लिए दिव्यांगजन विठोबा आसरा सेंटर, निकट प्रधान डाक घर के आगे वाली गली सिविल लाइन रोड, देवरिया मोबाइल नंबर 09839208111, 9984845111 पर संपर्क कर सकते है |
इस केंद्र के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के एडिप योजनान्तर्गत निःशुल्क उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सेन्सर स्टिक, कृत्रिम अंग,  वैशाखी, ट्राइसाइकिल इत्यादि हेतु विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित कर पात्र दिव्यांगजनों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

3 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

3 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

3 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

14 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

14 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

15 hours ago