दिव्यांग राजेश की मांगें पूरी करने का मिला आश्वासन ,आमरण अनशन किया खत्म

दो महीने में सीओ करेंगे जांच,दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।नगर के गांधी चौक पर अपने मांगो को लेकर दो दिन से चल रहे आमरण अनशन को आज दिव्यांग व्यक्ति ने सीओ से वार्ता करने के बाद,न्याय मिलने व दोषियों के खिलाफ जांच कर दो महीने में कार्यवाही करने के आश्वासन पर आज दिन में 10 बजे से समाप्त कर दिया।कुछ माह पूर्व अपने पर हुए हमले में मुकदमा दर्ज न होने और उल्टे हमलावर के तहरीर पर दोनों पैर से पूर्ण रूप से दिव्यांग नगर के स्टेशन रोड निवासी राजेश रौनियार पुत्र स्वर्गीय फूलचंद रौनियार व उसके परिजनों के खिलाफ बिना जांच के ही कोतवाली के दरोगा आनंद राव द्वारा मुकदमा दर्ज कर देने से आहत होकर राजेश ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई लेकिन न्याय नहीं मिला। अंत में 21 अगस्त को आमरण अनशन पर गांधी प्रतिमा के नीचे बैठ गया।पूरी रात कई बार पुलिस के द्वारा अनशन खत्म करने को कहा गया लेकिन 22 अगस्त को दिन में करीब दस बजे सीओ साहब से वार्ता व कोतवाल गोपाल पांडेय के लिखित आश्वासन के बाद उनके हाथों जूस पीकर आमरण अनशन समाप्त किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

1 hour ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago