बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित कोनारी डाक बंगला के पास बहराइच से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस यू.पी. 78 एच.एन. 3401 में मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक लल्लन पुत्र इंसानउलहक उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी परसेंडी थाना फखरपुर अपनी मोटरसाइकिल यू.पी. 40 ए.यू. 3754 से जरवल से कैसरगंज आ रहा था, कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ठोकर से वह रोडवेज बस के नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
स्थानीय परिजनों की मदद से उसे रोडवेज बस में दबे रहने के बाद बाहर निकला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी, पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…