मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर अभियुक्त आरिफ उर्फ गोलू पुत्र फारुख निवासी ददुआ बाजार घोसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुरायी गयी मोटरसाईकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 23.10.2022 को वादी पंकज कुमार मिश्र का मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन न0 यूपी 43ए एम 0497 घर के सामने से चोरी की थी तथा नंबर प्लेट बदल कर बेचने ले जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तारकर्ता टीम मे उप निरीक्षक अंकुर वर्मा मय टीम शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

3 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

6 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

7 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

8 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago