लोक मंगल की पत्रकारिता करते थे प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। लोक मंगल की पत्रकारिता करते थे प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी। वर्तमान समय की पत्रकारिता सामाजिक सरोकार से विमुख होती जा रही है। आजकल अखबारों में आम आदमी की आवाज के लिए जगह नहीं बची है। जिसका कारण बाजारवाद का हावी होना है। मीडिया को पूंजीपतियों ने अपने हाथों में ले लिया है। इसी वजह से मीडिया का पतन हो रहा है। पत्रकारिता में इस गिरावट का एक कारण समाज का रवैया भी है। इसलिए आज पत्रकारिता को अपना मूल धर्म समझने की जरूरत है और यह लोकमंगल की भावना से ही आ सकता है। विद्यार्थी जी की पत्रकारिता लोक कल्याण पर ही केंद्रित रही।
      उक्त्त वक्तव्य प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग द्वारा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर आयोजित परिसंवाद “समकालीन पत्रकारिता में मूल्यों का पतन” विषय पर बोलते हुए प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कही।
डॉ० त्रिपाठी ने आगे कहा कि पत्रकारिता के मूल्य को बनाए रखने के लिए त्याग और बलिदान की जरूरत है। 
परिसंवाद को संबोधित करते हुए चैनल मैनेजर रीतेश त्रिपाठी ने विद्यार्थी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० रमेश कुमार ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी के समय की पत्रकारिता और आज की पत्रकारिता में जमीन-आसमान का अंतर है। आज न वैसे पत्रकार हैं न वैसी पत्रकारिता। उन्होँने ने  कहा कि पत्रकार को खोजी होना चाहिए क्योंकि वह समाज का आईना होता है। 
परिसंवाद की अध्यक्षता सचिव श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी व संचालन श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया ने किया।
इसके पूर्व उपस्थित जनों ने विद्यार्थी जी के चित्र पर पुष्पंजलि अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सर्वश्री विनोद मिश्रा, नगेन्द्र सिंह, मनीष त्रिपाठी, दीपक सिंह, उमेश कुमार, डॉ०अजय कुमार, सुनीता गौतम, शिलिनी मिश्रा, सीमा पांडेय, ज्योति श्रीवास्तव, संजीव सिंह, विशाल कुमार सहित अनेक लोग उपस्थिति रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुनिया को युद्ध नहीं, गुरु नानक की शिक्षाओं की जरूरत क्यों? पढ़िए व्यापक विश्लेषण

स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…

3 hours ago

राजमंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब नेताओं ने याद किया जनसेवा का उनका ऐतिहासिक सफर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व…

4 hours ago

सरकारी कार्यालय में आग से मची अफरा-तफरी, मनरेगा सेल के रिकॉर्ड जले; शॉर्ट सर्किट की आशंका

फोटो शोसल मीडिया वीडियो रुद्रपुर ब्लॉक कार्यालय में भीषण आग से हड़कंप! मनरेगा सेल जलकर…

5 hours ago

देवरिया नगर की पुलिसिंग में बदलाव, संजय कुमार रेड्डी की जगह प्रद्युम्न सिंह लेंगे कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवरिया के क्षेत्राधिकारी…

7 hours ago

नमन कुमार प्रजापति बने अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासभा फोरम के जिला अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने जारी किया नियुक्ति पत्र, शुभचिंतकों ने दी बधाई देवरिया…

7 hours ago