मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, देवरिया के मामलों के निस्तारणहेतु पीठ ने किया समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा भव्य आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
9 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के भव्य सफलता के लिए जनपद न्यायाधीश, देवरिया देवेन्द सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत में, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, देवरिया में लम्बित मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु गठित पीठ के पीठासीन अधिकारी/अध्यक्ष इन्द्रिरा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया तथा सदस्य छाया नैन, अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) देवरिया द्वारा समीक्षा बैठक 08.09.2023 को दीवानी न्यायालय स्थित सभागार कक्ष में की गयी। बैठक में अधिक संख्या में विद्वान अधिवकतागण एवं वादकारीगण उपस्थित रहे, अधिक से अधिक मामलों में वार्ता कर सुलह कराने का प्रयास किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री अशोक कुमार दुबे द्वारा जनपद के समस्त वादकारियों से अपील की गयी कि वे इस लोक अदालत में अन्य वादों के अलावा विशेषतः अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर करा कर इस लोक अदालत का लाभ उठावें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

8 hours ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

9 hours ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

9 hours ago

रिंग से लेकर समाज सेवा तक: डीडीयू के सनी सिंह बने खेल और सामाजिक बदलाव के नए यूथ आइकॉन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रतिभा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर दीनदयाल उपाध्याय…

9 hours ago

निंबस डिस्कवरी टूल से डिजिटल संसाधनों तक पहुँच पर बीबीएयू में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय द्वारा…

9 hours ago

राप्ती नदी में चार बच्चे डूबे तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के…

10 hours ago