आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज नव निर्वाचित नगर पालिका परिषद में 66 राजस्व ग्राम के आ जाने से ब्लॉक की एक महाप्रधानी प्रभावित हो गई थी। जिसका उपचुनाव 6 तारीख को हुआ और मतगणना 8 सितंबर को हुई, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रविंद्र कुमार सिंह को चुनाव मैदान में अपना प्रत्याशी बनाकर उतरा था। तो समाजवादी पार्टी ने चंद्र प्रकाश दुबे उर्फ चंदू बाबा को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। यह चुनाव आठ ग्राम पंचायत में हुआ जिसमें 16500 मतदाता को वोट डालना था। किंतु चुनाव के दिन मात्र 5 723 मत पड़े जिसमें भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह को 2682 मत और सपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश दुबे को 2862 वोट मिले इस प्रकार सपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश दुबे ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह को 180 ओटो से पराजित कर, महा प्रधानी पर अपना कब्जा कायम करते हुए सपा का परचम लहराया । जबकि मत गड़ना के समय मत पेटिका से 179 वोट खराब निकले। जैसे ही चंद्र प्रकाश दुबे मतगणना स्थल से बाहर आए लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और चंद्रप्रकाश दुबे ने भी अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डॉक्टर हरिराम यादव, हाजी मोहम्मद आरिफ, दिनेश यादव, केवटहिया के पूर्व प्रधान आदि लोगों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित महाप्रधान चंद्रप्रकाश दुबे का स्वागत किया।
जबकि इसके पहले यह महाप्रधान की सीट भाजपा के खाते में थी ।
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में आयोजित काशीदास बाबा पूजन समारोह…
अमेरिका-ईरान तनाव: समझौते और युद्ध के बीच झूलती दुनिया, ट्रंप की बदलती रणनीति से बढ़ी…
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…