कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम पर प्रतिभागियों को माली प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व टूल किट व बैग वितरण किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम पर दिवसीय कौशल विकास के अंतर्गत माली प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर महानिदेशक उपकार डॉ संजय सिंह अपर निदेशक प्रसार डॉ आर आर सिंह की उपस्थिति में 20 प्रतिभागियों को माली प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र व टूल किट व बैग वितरण किया गया।
इस दौरान महा निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को नर्सरी उत्पादन फूलों की खेती खरीफ प्याज की खेती व एफ पी ओ के माध्यम से बीज उत्पादन को बढ़ावा देने का आग्रह किया, इसी क्रम में विश्व विद्यालय से आये अपर निदेशक प्रसार ने प्रशिक्षणार्थियों से माली प्रशिक्षण के बारे में विधिवत जानकारी ली और प्रशिक्षार्थियों को अपना रोजगार करने का आग्रह किया साथ ही साथ फसल अनुसंधानकर्ता बहराइच के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने मक्के की फसल बेबी कॉर्न स्वीट कार्न को बढ़ावा देने का आग्रह किया केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डॉ के एम सिंह ने महानिदेशक उपकार व अपर निदेशक प्रसार का केन्द्र पर स्वागत किया।
केन्द्र पर चल रही परियोजना के अंतर्गत के एक दिवसीय बागवानी का प्रशिक्षण दिया गया, तथा साथ ही साथ किसानों के आम व अमरूद के पौधों को वितरित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने प्रक्षेत्र पर क्राप कैफेटेरिया पॉली हाउस विभिन्न फसलों को देखा व ड्रोन के प्रदर्शन को भी देखा तथा केन्द्र के अध्यक्ष डॉ के एम सिंह द्वारा कराये जा रहे कर्यों की सराहना की, मक्का अनुसंधान के प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने महा निदेशक एवं अपर निदेशक प्रसार ने मक्का अनुसंधान का भ्रमण कराया भ्रमण के दौरान रिसर्च की क्रियाएं देखा व प्रशंसा की। इसके बाद कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा, बहराइच पर चल क्रियाओं को देखा और कार्यक्रम के अंत में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉक्टर पी के सिंह ने मुख्य अतिथियों व किसानों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया कार्यक्रम के दौरान केन्द्र पर डॉ पीके सिंह वैज्ञानिक उद्यान डॉ नीरज कुमार सिंह सुनील कुमार डॉ पी के सिंह हॉर्टि कल्चर, डॉ पी के सिंह सी आर एस, सुनील, डॉ नीरज, अनिल कुमार पांडे संजय पांडे यंग प्रोफेशनल कुशाग्र सिंह मोहम्मद सिराज, चंद्र प्रकाश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

6 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

18 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

18 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

19 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

19 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

21 hours ago