माँ की ममता व पिता का अनुशासन

कविता

पहले पत्नी-पति और संतान आने
पर पत्नी माँ, पति पिता बन जाते हैं,
पत्नी गृह लक्ष्मी बन जाती, पति घर
में रहने वाले पतिदेव बन जाते हैं।

यह भेद हुआ कैसा, पति-पत्नी,
जब पापा-मम्मी बन जाते हैं,
माँ की ममता के समक्ष पापा के
शासन से बच्चे कैसे डर जाते हैं।

ममता का आँचल जितना प्रिय है
अनुशासन में होता उतना विकास
सोच समझ की सम्वेदनशीलता
यही करती प्रेम का शिलान्यास ।

पत्नी “माँ के हाथ का खाना”, पति
घर चलाने वाला पिता रह जाता है,
बच्चों को चोट लगी माँ गले लगा
लेती, पिता डाँटने वाला हो जाता है।

माँ ममतामयी हो जाती, अनुशासन
सिखाने वाला पिता हो जाता है,
बच्चों की गलती पर माँ दुलारती, ‘पापा नहीं समझते’ पिता रह जाते हैं।

“पापा नाराज होंगे” कह कर बच्चे
माँ के दोस्त बन जाते हैं, पापा से नही
बताना कोई भी “पापा गुस्सा करेंगे”
वाले निष्ठुर से बस पिता रह जाते हैं।

माँ के आंसुओं में प्यार, पिता के छिपे
स्नेह में कठोर पिता नज़र आता है,
माँ हृदय से शीतल और पिता न जाने
कैसे कब क्रोधी पिता बन जाता है।

पति-पत्नी या पिता-माता दोनो ही
एक गाड़ी के दो पहिए जैसे होते हैं,
गृहस्थी के फ़ैसले, चलना, चलाना
दोनो की संतुलित समझ से होते हैं।

पर माँ की पदवी धरती माँ, भारत माँ
और पवित्र प्रकृति जैसी हो जाती है
आदित्य पिता जीवन के उत्तरदायित्व
निभाने वाला मात्र पिता रह जाता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

39 minutes ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

40 minutes ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

41 minutes ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

49 minutes ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

1 hour ago

देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago