देवरिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के बरहज थाना क्षेत्र के मदनपुर कस्बे से एक दो बच्चों की मां के अचानक लापता होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को महिला घर से अचानक गायब हो गई, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों के अनुसार, महिला रात में घर के कमरे में सो रही थी। सुबह जब पति की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी कमरे में नहीं थी। आसपास खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। लापता महिला के दो छोटे बच्चे हैं — एक पुत्र और एक पुत्री।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने मदनपुर थाना पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला की तलाश कर रही है और संभावित सभी कोणों पर जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना रहस्यमय है और पुलिस को जल्द से जल्द महिला का पता लगाना चाहिए।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025 से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बघौली ब्लॉक क्षेत्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रावेंशा विश्वविद्यालय, कटक में 10 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के…
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर क्षेत्र के त्रिमधुरम बैसरा ट्रस्ट ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेल-कूद…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले में एपीएएआर (APAAR – Automated Permanent Academic Account Registry)…