दो बच्चों की मां प्रेमी संग लापता, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

हापुड़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले में एक परिवार उस समय सदमे में आ गया जब दो बच्चों की मां अचानक घर से लापता हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मोहल्ले के एक युवक के साथ घर से रुपये और जेवर लेकर चली गई है। पत्नी की खोज में असफल रहने पर पति ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मामला हापुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां महिला के अचानक घर छोड़ने से पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पति का कहना है कि उनकी शादी को 18 वर्ष हो चुके हैं और दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 80 हजार रुपये नकद और कीमती जेवर लेकर घर से गायब हो गई है।

ये भी पढ़ें – महिला वित्तीय सशक्तिकरण कार्यशाला वाराणसी में आयोजित, पूर्वोत्तर रेलवे और कौशल विकास संगठन की संयुक्त पहल

पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को हर संभव जगह तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वह मंगलवार को एसपी हापुड़ के पास पहुंचा और एक लिखित तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने की मांग की। पति ने अधिकारियों को बताया कि अचानक पत्नी के जाने से दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह उसके कंधों पर आ गई है, और पूरा परिवार मानसिक तनाव में है।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला के लापता होने से गांव में चर्चा का माहौल है और लोग पुलिस की जांच का इंतजार कर रहे हैं ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़ें – यूनेस्को आज कर सकता है एलान: अमूर्त विश्व धरोहर बनेगी दीपावली, देशभर की ऐतिहासिक इमारतें जगमगाएंगी

Karan Pandey

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

2 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

10 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

11 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

12 hours ago