संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक तीन बच्चों की मां अपने परिवार को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। इस संबंध में उसके का कहना है कि उसने कई बार पुलिस को सूचना दी, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। थकहार कर शुक्रवार को पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंच कर प्रार्थना देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित पति के प्रार्थना पत्र के अनुसार एक माह पूर्व 10 मई को एक वैवाहिक समारोह मे गया हुआ था। जब देर रात एक बजे के करीब घर पर लौटा तो देखा की घर का दरवाजा बाहर से बंद है,खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। तीनो बच्चे सो रहे थे। इसके साथ ही घर में रखे 25 हजार रुपये नगद व उसकी पत्नी का सारा कपड़ा, गहना व उसकी मां के सारे गहने गायब थे। रात में ही आसपास काफी खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चल सका।
अगले दिन सुबह गांव के लोगों से पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी मां और भाई व भाभी के सहयोग से उसकी पत्नी को भगा ले गया। जब वह उनसे पूछने गया तो उन लोगों ने गाली देते हुए मारपीट कर भगा दिया। जिसकी वजह से उसे शक है कि यह लोग उसकी पत्नी का सारा रुपया व गहना लेकर उसे देह व्यापार के लिए बेच दिए। जिससे वह अपने तीन बच्चों को लेकर विगत माह से दर दर भटकने को मजबूर है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…