दिव्यांगजन सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर 17 से

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रमुख योजनाओं का लाभ जैसे- दिव्यांग पेंशन, कृष्ठावस्था पेंशन, कृत्रित अंग/सहायक उपकरण, दुकान निर्माण/संचालन योजना, दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना, शल्य चिकित्सा/कॉल्कियर इम्प्लांट योजना, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल योजना तथा दिव्यांगजनों के विषेश पहचान हेतु यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण आदि के वितरण हेतु दिव्यांगजनों का चिन्हिकरण शिविर का आयोजन/दिव्यांगजनों का चयन किया जाना है।
इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये है कि अपने अधीनस्थ समस्त ग्राम प्रधानों/सचिव/नगर क्षेत्र के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करें, कि ग्राम पंचायत में निवासरत् दिव्यांगजन जो उक्त योजनाओं हेतु पात्र होते हुये भी लाभ से वंचित है, वें निम्नानुसार कैम्प में पहुँचकर सम्बन्धित योजनाओं के लिये चिन्हांकन करा लें। कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना में ऐसे दिव्यांगजन जिनको नियमानुसार पिछले तीन वर्ष में सहायक उपकरण जैसे- ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, वाकर, स्मार्ट केन, ब्लाइंडकेन, लेप्रोसी किट, एम०आर०किट इत्यादि प्राप्त नही हुआ हो, ऐसे दिव्यांगजनों के आवश्यक अभिलेख जैसे- दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू०डी०आई०डी० कार्ड, आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र (तहसील स्तर पर अथवा ग्राम प्रधान द्वारा निर्गत, ग्रामीण क्षेत्र-रू0 46080 से कम एवं शहरी क्षेत्र-रू0 56460 के कम), निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र सहित पंचायत सहायकों के माध्यम से पोर्टल http://divyangjanup.upsdc.gov.in ऑनलाईन आवेदन कराते हुये निम्नानुसार कैम्प में जमा कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देशित किया है कि शिविर स्थल पर आयी टीम एवं दिव्यांगजनों के बैठने व पानी पीने की व्यवस्था सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी/अधिशाषी अधिकारी कराना सुनिश्चित करेगें। सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर हेतु दिनांक 17 जून 2023 को विकास खण्ड खलीलाबाद/नगर पालिका खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर, विकास खण्ड हैंसर बाजार/नगर पंचायत हैंसर बाजार दिनांक 19 जून 2023 को, विकास खण्ड सेमरियांवा में दिनांक 21 जून 2023 को, विकास खण्ड नाथनगर/नगर पंचायत हरिहरपुर दिनांक 22 जून 2023 को, विकास खण्ड साथा/नगर पंचायत धर्मसिंहवा में दिनांक 24 जून 2023 को, विकास खण्ड बघौली में दिनांक 28 जून 2023 को, विकास खण्ड पौली में दिनांक 30 जून 2023 को, विकास खण्ड मेंहदावल/नगर पंचायत मेंहदावल में दिनांक 01 जुलाई 2023 को तथा विकास खण्ड बेलहर कला/नगर पंचायत बेलहर कला में दिनांक 03 जुलाई 2023 को सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago