निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा, चौक रोड जाम


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के कुछ घंटों बाद जच्चा की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ये भी पढ़ें – तिथियों में सिमटा स्मृतियों का संसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र के नंदन शिवपुर गांव निवासी अमरेंद्र की पत्नी मनीषा को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव संभव न बताते हुए ऑपरेशन से डिलीवरी की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया, जिसमें मनीषा ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजन पूरी तरह संतुष्ट थे और किसी तरह की जटिलता सामने नहीं आई थी।
लेकिन सोमवार की शाम करीब तीन बजे अचानक मनीषा की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ मौके से हट गया।

ये भी पढ़ें – मानवता शर्मसार: सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हालात संभाले और डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने ले गई। कार्रवाई के आश्वासन के बाद भी आक्रोशित लोग शांत नहीं हुए और चौक रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझा-बुझाकर कुछ देर बाद जाम खुलवाया।

ये भी पढ़ें – राजस्व और पुलिस मामलों की समीक्षा, फरियादी को मिली त्वरित राहत

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जच्चा की बीएचटी और इलाज से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच होगी। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago