अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से प्रसूता की मौत

परिजनों ने दी तहरीर

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
सीएचसी बड़हलगंज के कर्मचारियों की लापरवाही व चिकित्सक के रात्रि निवास न करने के चलते शनिवार की रात्रि एक प्रसूता की मौत हो गई। मृतका के परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी हैं।
बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बहसुआ गांव निवासी गोपाल गौंड़ की पुत्री रानी का विवाह बीते 22फरवरी 2023 को नगर पंचायत बड़हलगंज के जाईपार निवासी सोनेलाल गौंड के पुत्र आलोक से हुई। आँखों मे सपने सजाए रानी ससुराल आई। हंसी खुशी कुछ महीने बीते जल्द ही उसे मां बनने की खुशखबरी मिली, हर महिला के लिए यह खुशी कुछ अलग होती है। रानी भी बच्चे को लेकर सपने सजाने लगी। उसे नहीं पता था कि क्या होने वाला है?शनिवार दोपहर रानी को प्रसव वेदना हुई, परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज पहुंचे जहां रानी को कुछ घण्टे बाद पुत्र पैदा हुआ। परिजन काफी खुश हुए।अस्पताल कर्मी नेग मांगे और परिजन सात हजार रुपए दे डाले। शाम तक सब ठीक रहा। इसी बीच प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शुभम् कुमार का स्थानांतरण आदेश आ गया। देर शाम वे अस्पताल से गए। उनके जाते ही सारे कर्मचारी भी गायब हो गए। रात में रानी के पेट में भयंकर दर्द उठा। परिजन चिकित्सक को ढूंढते रह गए पर इमर्जेंसी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहा। असह्य वेदना के चलते रात्रि पौने तीन बजे रानी ने दम तोड़ दिया और इस तरह चिकित्सीय लापरवाही ने एक बार फिर एक घर उजाड़ दिया। पति से उसकी पत्नी व नवजात से उसकी मां को छीन लिया। मृतका रानी गौड़ के ससुर सोनेलाल गौड ने इलाज में चिकित्सीय लापरवाही व दवाओं की कमी के चलते अपनी बहू की मौत का आरोप लगाते हुए, थाने पर तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

5 minutes ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

10 minutes ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

18 minutes ago

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

2 hours ago

गुरू आज्ञा ईश वरदान

माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…

2 hours ago

एनएसएस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा और नेतृत्व भावना विकसित करने का आह्वान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

2 hours ago