तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत, सात घायल


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दर्दनाक सड़क हादसा, इलाके में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
जनपद के बुढ़ाना कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा सवार कुछ लोग स्थानीय बाजार से वापस लौट रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे सवार लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े। मृतकों की पहचान शीला देवी (45) और उनके पुत्र आकाश (17) के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे कस्बे में शोक की लहर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

21को कांग्रेसियों द्वारा होगा रेलवे चक्का जाम

धरना कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)कांग्रेसियों ने रेलवे…

15 minutes ago

उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर सख्त निर्देश, सड़क और बिजली सुधार कार्य होंगे तेज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।कुशीनगर में आयोजित जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की…

18 minutes ago

अखिलेश यादव ने फॉर्म-7 को लेकर चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया और…

1 hour ago

‘स्वच्छता ही सेवा’ शिविर: संत कबीर नगर में NSS की जागरूकता रैली और सफाई अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय…

1 hour ago

लोकसभा में उठा यूपी की चिकित्सा अवसंरचना का मुद्दा

देवरिया सदर अस्पताल, बलिया मेडिकल कॉलेज और रिक्त पदों पर सरकार का जवाब बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

लखनऊ समेत यूपी की 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसरों में सघन चेकिंग

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने…

2 hours ago