करंट लगने से मां और बेटे की हुई मौत परिजनों में छाया मातम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना खैरीघाट के क्षेत्र मुनीमपुर कलां गांव में एक परिवार पर शुक्रवार की सुबह दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह की किरण के समय चीख पुकार और मातम में बदल गई। खबर है कि थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कलां गांव निवासी आलम आरा पत्नी जिब्राइल उम्र लगभग 35 वर्ष, तथा ग्यारह वर्षीय बेटा इस्लाम अली करंट की चपेट में आ गये और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मां बेटे अपने घर के एक कमरे में मौजूद थे जहां कमरे में रखा फराटा पंखा में अचानक बिजली का करंट आ गया और जिस कारण दोनों लोग करंट की चपेट में आ गये‌ जिससे दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस सम्बन्ध में खैरी घाट थाना प्रभारी सूरज राना से बात करने पर बताया कि सूचना मिली है मौके की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

60 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

3 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

3 hours ago