जनपद देवरिया में चला मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, 603 व्यक्तियों व 364 वाहनों की हुई चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में देवरिया पुलिस द्वारा आज प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनमें सुरक्षा का विश्वास जगाना और सामुदायिक सहभागिता के तहत मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।
अभियान के दौरान जनपद के 32 स्थानों पर 603 व्यक्तियों व 364 वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी ली गई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन का ई-चालान किया गया। साथ ही, तीन सवारी, नाबालिग चालकों, मोडिफाइड साइलेंसर, फब्तियाँ कसने वालों, तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने वालों, अवैध असलहे व मादक पदार्थों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस द्वारा आमजन को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई, जिससे नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष जताया और इस पहल की सराहना की।थाना कोतवाली से लेकर थाना सुरौली तक, जनपद के विभिन्न थानों द्वारा व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान में भाग लिया गया। इस दौरान थाना भाटपाररानी, कोतवाली, बघौचघाट, भलुअनी, मईल, सुरौली जैसे थानों ने अधिक सक्रियता दिखाई।जनपद पुलिस द्वारा ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे, जिससे शांति, सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूती मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

16 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

30 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

33 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

42 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

48 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

55 minutes ago