देवरिया पुलिस द्वारा मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान जारी ।

सभी थाना प्रभारियों/थानाध्यक्ष द्वारा मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत की गयी चेकिंग ।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति/सुरक्षा/कानून व्यवस्था को सुदृढ़ तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा टीम बनाकर आज दिनांक 28.02.2025 को समय 06.00 से 08.00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग” अभियान के तहत चेकिंग की गयी ।
इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दुपहिया वाहनों का चालान, नाबालिकों द्वारा दो पहिया तीन पहिया सवारी चालने के खिलाफ कार्यवाही ,महिलाओं बच्चियों पर फब्तियां करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करना, तेज आवाज पर बजने वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्यवाही करना, अवैध असलहा अथवा अवैध मादक पदार्थ पकड़ना आदि रहा ।
जनपद के विभिन्न थानों में की गई कार्यवाही
थाना कोतवाली द्वारा 02 स्थानों पर 21 व्यक्तियों एवं 08 वाहनों को चेक किया गया। थाना रामपुर कारखाना द्वारा 01 स्थानों पर 30 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया।
थाना तरकुलवा द्वारा 02 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया।थाना बघौचघाट द्वारा 01 स्थान पर 32 व्यक्तियों एवं 15 वाहनों को चेक किया गया।थाना महुआडीह द्वारा 01 स्थान पर 17 व्यक्तियों एवं 11 वाहनों को चेक किया गया।थाना रुद्रपुर द्वारा 02 स्थानों पर 33 व्यक्तियों एवं 16 वाहनों को चेक किया गया।थाना गौरीबाजार द्वारा 02 स्थानों पर 26 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया।थाना मदनपुर द्वारा 02 स्थानों पर 18 व्यक्तियों एवं 11 वाहनों को चेक किया गया।थाना एकौना द्वारा 01 स्थानों पर 18 व्यक्तियों एवं 11 वाहनों को चेक किया गया।थाना सलेमपुर द्वारा 01 स्थानों पर 20 व्यक्तियों एवं 14 वाहनों को चेक किया गया।थाना लार द्वारा 01 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 20 वाहनों को चेक किया गया।थाना खुखुन्दू द्वारा 01 स्थानों पर 25 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया।थाना बरियारपुर द्वारा 01 स्थानों पर 16 व्यक्तियों एवं 10 वाहनों को चेक किया गया।थाना भाटपाररानी द्वारा 02 स्थानों पर 40 व्यक्तियों एवं 25 वाहनों को चेक किया गया।
थाना भटनी द्वारा 01 स्थानों पर 16 व्यक्तियों एवं 10 वाहनों को चेक किया गया।
थाना बनकटा द्वारा 01 स्थानों पर 32 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया।थाना श्रीरामपुर द्वारा 01 स्थानों पर 10 व्यक्तियों एवं 05 वाहनों को चेक किया गया।थाना बरहज द्वारा 02 स्थानों पर 19 व्यक्तियों एवं 14 वाहनों को चेक किया गया।थाना मईल द्वारा 02 स्थानों पर 20 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया।थाना भलुअनी द्वारा 01 स्थानों पर 26 व्यक्तियों एवं 18 वाहनों को चेक किया गया।थाना सुरौली द्वारा 01 स्थानों पर 16 व्यक्तियों एवं 12 वाहनों को चेक किया गया। इस प्रकार जनपदीय पुलिस द्वारा उक्त चेकिंग अभियान के दौरान जनपद में कुल 29 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 485 व्यक्तियों व 296 वाहनों की चेकिंग की गयी और नियमों का पालन न करने वाले 07 वाहनों का ई-चालान भी किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

37 minutes ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

2 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

6 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

15 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

16 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

16 hours ago