तंबाकू से बने उत्पादों में चार हजार से अधिक हानिकारक रसायन – सीएमओ

कैंसर सहित अन्य बीमारियों का कारण है तंबाकू सेवन

तम्बाकू छोड़ने के लिए करें टोल फ्री नंबर 1800112356 पर कॉल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)lसीएमओ कार्यालय सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीआरआई रिप्रेजेंटेटिव/ पुलिस विभाग/ ट्रांसपोर्ट विभाग/ टीचर/ एनजीओ पर्सनल एवं अदर स्टेकहोल्डर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिगरेट व अन्य टोबैको प्रोडक्ट्स अधिनियम 2003 और तम्बाकू जनित रोग, उनकी रोकथाम एवं उनसे बचाव के बारे में मौजूद प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०सतीश कुमार सिंह ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से न सिर्फ सेहत पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है। तम्बाकू सेवन न करके स्वस्थ जीवन के साथ-साथ आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकता है। तम्बाकू मुक्त अभियान को सफल करने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों को भविष्य में और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने तथा कोटपा एक्ट,2003 के प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने पीआरआई रिप्रेजेंटेटिव,स्वास्थ्य,पुलिस,एनजीओ एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने और लोगों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जाय।

एनसीडी के नोडल अधिकारी डॉ० अनुराग वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में तम्बाकू की लत बच्चों व युवाओं में भी देखी जा रही है। इसके लिए तंबाकू मुक्त अभियान को गांव गांव और जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। तंबाकू सेवन पर रोक लगाने एवं तंबाकू से होने वाले विभिन्न प्रकार के कैंसर के बारे में वृहद पैमाने पर जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। इसके अलावा लोगों को तम्बाकू की लत छुड़ाने के लिए जिला चिकित्सालय में तम्बाकू नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० राजेश कुमार ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार तंबाकू से बने उत्पादों में चार हजार से अधिक प्रकार के हानिकारक रसायन पाए जाते है जिसमें से निकोटिन शरीर के लिये अत्यधिक घातक होते हैं।
एनसीडी क्लीनिक के डॉ०परितोष तिवारी ने बताया कि सभी प्रकार के कैंसरों में तंबाकू के सेवन से जुड़े कैंसरों का हिस्सा सर्वाधिक है। मुंह का कैंसर तंबाकू के प्रयोग से होता है। उन्होंने तम्बाकू छोड़ने हेतु टोल फ्री नंबर 1800112356 बताया जिससे तंबाकू छोड़ने सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि जिला स्तर पर तम्बाकू नियंत्रण के लिए भविष्य में भी समय-समय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगीl कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ०पी०तिवारी ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तम्बाकू सेवन न करने एवं तम्बाकू से बने उत्पाद को छोड़ने की शपथ दिलाई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ०पी०के० बांदिल,मनोरोग विशेषज्ञ डॉ०विजित जायसवाल,डीसीपीएम मो० राशिद,डीपीएम सरजू खान, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव,डॉ० रियाजुल हक़,पुनीत शर्मा,संतोष सिंह,ब्रिज प्रकाश,फहीम अहमद, मोहम्मद हारून,मेंटल हेल्थ की टीम,पुलिस,शिक्षा विभाग,एनजीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

18 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

26 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

39 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago