विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाईन देवरिया के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक माह जून 2023 का आयोजन अपर पुलिस अधीक्षक/प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई राजेश कुमार सोनकर के अध्यक्षता में किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा एस0जे0पी0यू0 के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराया गया तथा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चों के हित में कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल श्रम उन्मुलन अभियान माह जून चलाये जाने एवं सम्भावित बच्चों के हाट स्पाट को चिन्हित किये जाने के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही यह जानकारी दी गयी कि जिलाधिकारी के द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को बाल श्रम उन्मूलन अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। नोडल अधिकारी के अध्यक्षता में 13 जून को बैठक कर बच्चों को रेस्क्यू करने हेतु रणनित तैयार किया गया, इसके साथ ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पाक्सो से सम्बंधित सूचनाओं को प्रारूप क और ख ससमय उपलब्ध कराये जाने हेतु जानकारी दी गयी। इसके साथ ही जनपद में बाल विवाह की रोकथाम एवं किसी भी अवैध तरिके से बच्चों को गोद न दिया जाय, गोद देने की प्रक्रिया कारा के वेबसाईट के माध्यम से कराया जाये।
बाल कल्याण समिति के सदस्य विवेकानन्द मिश्र द्वारा वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं/बालिकाओं को 05 दिवस से अधिक न रखे जाने सम्बंधित जानकारी दी गयी। बैठक में रामकृपाल, मनोवैज्ञानिक, राजकीय बाल गृह (बालक) देवरिया द्वारा बताया गया कि बच्चों को मीनू के आधार पर बच्चों को भोजन सम्बंधित जानकारी दी गयी। सदस्य किशोर न्याय बोर्ड प्रमिला गुप्ता द्वारा बताया गया कि विधि विरूद्ध बालकों के प्रकरण में वादी को ससमय नोटिस तामिला सम्बंधित जानकारी दी गयी। केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टाप सेन्टर देवरिया द्वारा वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं/बालिकाओं को 05 दिवस से अधिक न रखे जाने सम्बंधित जानकारी दी गयी।
उक्त बैठक में मंत्री सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति , महिला थाना उप निरीक्षक सुष्मा तिवारी, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक, वन स्टाप सेन्टर देवरिया, अकाश सिंह कुशवाहा आरक्षी, महिला आरक्षी श्रीमती अर्चना कुमारी कुशवाहा, आरक्षी सन्तराज राजभर थाना ए0एच0टी0यू0 व श्रम विभाग, अरविन्द कुमार, प्रोबेशन कार्यालय, सुनील नाथ तिवारी व उपेन्द्र सिंह चाईल्ड लाईन कोलैब/रेलवे, सुप्रिया मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता उपयुक्त संस्था श्याम सुन्दर मेमोरियल सोसाईट व जनपद के समस्त थानों में नामित विशेष किशोर पुलिस इकाई आदि मौजुद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

3 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

3 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

3 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

3 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

3 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 hours ago